खदान से मौरंग लेने जा रहा डंपर बना आग का गोला, चालक झुलसा

 


दमकल गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

हमीरपुर 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कस्बा कुरारा से बेरी होकर भेड़ी खदान मौरंग लेने जा रहे डंफर में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से जल गया। चालक भी आंशिक रूप से झुलस गया। आगजनी की सूचना पर दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। रविवार को ट्रक मालिक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

क्षेत्र के देवीगंज गांव के पास भेड़ी खदान से मौरंग लेने जा रहे डंफर में अचानक शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जब आग ने जोर पकड़ा तो चालक थाना कुरारा क्षेत्र के बम्हनपुर गांव निवासी देव सिंह पुत्र राजू सिंह ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। तथा घटना की जानकारी दमकल दस्ते को दी। तब उन्होंने ने आग पर काबू पाया। ट्रक मालिक शिवम अवस्थी पुत्र राजेश अवस्थी निवासी आदिल नगर कुर्सी रोड थाना गुड़म्बा लखनऊ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ट्रक में देवी गंज गांव के पास आग लग गई है। जिससे ट्रक जल गया है। तथा चालक भी आंशिक रूप से झुलस गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है चालक का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा में कराया है। सीओ सदर राजेश कमल ने रविवार को बताया कि मौरम लेने एक डंपर खदान जा रहा था तभी शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे डंपर जल गया। डंपर चालक भी आग में झुलस गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया डंपर मालिक की तहरीर पर मुकदमा हादसे का लिखा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा