रानी रेवती देवी के छात्रों ने विद्यालय सहित प्रांत का गौरव बढ़ाया
प्रयागराज, 25 अगस्त (हि.स.)। विद्या भारती से सम्बद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर में अध्ययनरत अनुष्का पांडे ने भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय एकल गायन प्रतियोगिता में तथा भारत को जानो प्रतियोगिता में कार्तिकेय मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित प्रांत का गौरव बढ़ाया।
सीनियर वर्ग में संगीताचार्य मनोज गुप्ता के निर्देशन में अनुष्का पाण्डेय ने प्रथम स्थान तथा आस्था पांडे ने जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भारत को जानो प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कार्तिकेय मिश्रा ने प्रथम स्थान तथा जूनियर वर्ग में रोहित कुमार यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त छात्र-छात्राओं सहित शुभ्रा पाल तथा संगीताचार्य मनोज गुप्ता को प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय सचिव सुनील धवन विद्यार्थी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता पर रमेश चंद्र मिश्रा, जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे, सत्य प्रकाश पांडे, कपिल देव सिंह, सचिन सिंह परिहार, संतोष कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, पायल जायसवाल एवं ऋचा गोस्वामी सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त