मुरादाबाद में 93 हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त कराई गई
मुरादाबाद, 09 जुलाई (हि.स.)। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में गुरुवार काे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि कल्याणपुर एहतमाली गांव में आज 93 हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त कराई गई है। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि भविष्य में भी सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर चाहे वह नदी की, रेत की, खेत की, खलियान की है, चारागाह की है या तालाब की भूमि है यदि उस पर किसी भी प्रकार का कोई कब्जा है तो उसे खाली कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज कल्याणपुर एहतमाली गांव में आज 93 हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त कराई गई है। पिछले डेढ़ महीने से लगातार इस पर कार्रवाई चल रही थी। इसी के साथ एक 55 हेक्टेयर भूमि और है, जिसको लेकर भी मेरे कार्यालय में भी वाद दर्ज है। दोनों को मिलाकर लगभग 150 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें से लगभग कुल 93 हेक्टेयर भूमि को खाली कर लिया गया है। इसमें चकबंदी की धारा 9 के अंतर्गत 101 व्यक्तियों का नाम इंद्राज था, जिसको हटाकर उनको हटाकर मूल श्रेणी 77 की या 132 की उसके अंदर दर्ज किया गया है।
जिलाधिकारी ने आगे कहा इस तरह के कब्जे का मामला किसी अन्य गांव में भी है तो उसे पर भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। सरकार की या सार्वजनिक उपयोग की भूमि है किसी भी प्रकार का कब्जा है तो उसको कब्जा मुक्त कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि खाली कराई गई भूमि पर वृक्षारोपण जैसे ऐसे बहुत सारे ऐसे कार्य कराई जा सकते हैं जिसमें निर्माण की आवश्यकता नहीं हैं। वह आवश्यकता अनुसार खाली कराई गई जमीन पर कराए जाएंगे।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल