जौनपुर में पीईटी में 8,465 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

 


जौनपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न हुई। जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 29,232 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 20,767 उपस्थित रहे, जबकि 8,465 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने गणित के सवालों को कठिन बताया।

पहली पाली में 14,616 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 10,339 ने परीक्षा दी, जबकि 4,277 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 14,616 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 10,428 उपस्थित हुए और 4,188 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह दोनों पालियों को मिलाकर कुल 8,465 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव