जीएसटी में लिमिटेशन एक्ट का लागू किया जाना बहुत जरूरी : गोविंद प्रसाद मेहरोत्रा
मुरादाबाद, 30 मार्च (हि.स.)। टैक्स बार एसोसिएशन मुरादाबाद की सभा सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट में सोमवार को आयोजित की गई। सभा में सदस्यों द्वारा जीएसटी से संबंधित समस्याओं पर मंथन किया गया। अध्यक्ष गोविंद प्रसाद मेहरोत्रा द्वारा कहा गया कि जीएसटी में लिमिटेशन एक्ट का लागू किया जाना बहुत जरूरी है जिससे करदाताओं का शोषण न हो। सुरेश चंद्र गुप्ता द्वारा कहा गया कि आयकर में यह संशोधन किया गया कि ऑडिट रिपोर्ट यदि एक दिन से एक माह तक देर से फाइल होती है तो 75000 रुपये लेट फीस देनी होगी यदि ऑडिट रिपोर्ट 1 माह बाद जमा होती है तो डेढ़ लाख लेट फीस देनी होगी।
सभा में धनंजय कुमार गुप्ता, शिशिर गुप्ता, गगन वार्ष्णेय, विकास गोयल, निखिल गुप्ता, पवन प्रकाश, मिर्जा गौरव गुप्ता, आसिफ अली बेग, लीलाधर,राम बाबू कश्यप,सलीम नकवी, शिव हरि ओम उपाध्याय, रमेश कुमार सक्सेना, यासर इरफान, अभय अग्रवाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।
अध्यक्षता गोविंद प्रसाद मेहरोत्रा तथा संचालन सचिव मोहित अग्रवाल द्वारा किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल