सेंट्रल दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के कारण मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित छह रेलगाड़ियां रहेंगी रद्द

 


-10 अक्टूबर को सेंट्रल दिल्ली में प्रस्तावित है विरोध-प्रदर्शन

मुरादाबाद, 09 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 10 अक्टूबर को सेंट्रल दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइज़री के कारण, मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित छह रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 12056 (देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस) जेसीओ 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। रेलगाड़ी संख्या 12229 (लखनऊ-नई दिल्ली मेल) जेसीओ 9 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। रेलगाड़ी 12230 (नई दिल्ली- लखनऊ मेल) जेसीओ 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या 12429 ( लखनऊ- नई दिल्ली सुपरफास्ट) जेसीओ 09 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। रेलगाड़ी संख्या 12430 (नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट) जेसीओ 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। रेलगाड़ी संख्या 15303 (कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस) जेसीओ 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल