ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत

 


नोएडा, 27 सितंबर (हि.स.)। दादरी रेलवे स्टेशन पर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दादरी रेलवे-स्टेशन जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने रविवार काे बताया कि आज एक 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी