चेकिंग अभियान में पकड़े गये 60 बेटिकट रेलयात्री, वसूला गया 31,200 रुपये का राजस्व

 


मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार व सीनियर डीसीएम महेश यादव के निर्देशन में चला अभियान

मुरादाबाद, 28 जुलाई (हि.स.)। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मंगलवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में मुख्य टिकट निरीक्षक बरेली मौ इमरान के नेतृत्व में 04 टिकट चेकिंग स्टाफ एवं 04 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा बरेली–अलीगढ़ रेलखंड पर संयुक्त टिकट जांच एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया। विशेष जांच अभियान के दौरान 60 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 31,200 रुपये का रेल राजस्व वसूला गया।

इस अभियान के अंतर्गत गाड़ी संख्या 54354 (बरेली-अलीगढ़ पैसेंजेर ) एवं गाड़ी संख्या 54354 (अलीगढ़-बरेली पैसेंजर) में बरेली से अलीगढ़ रेलखंड के मध्य सघन टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान यात्रियों के टिकटों का गहन निरीक्षण किया गया तथा कोचों के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर बैठकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए जागरूक किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल