यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु चलेंगी पांच स्पेशल रेलगाड़ियां

 


मुरादाबाद, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु पांच स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जएगा। सभी ट्रेनें एक-एक फेर लगाएंगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 05515 जयनगर-अमृतसर एक तरफा स्पेशल गाड़ी जयनगर से 26 नवंबर को, रेलगाड़ी संख्या 05519 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल एक तरफा स्पेशल गाड़ी सहरसा से 27 नवंबर को, 05599 सहरसा –आनंद विहार टर्मिनल एक तरफा स्पेशल गाड़ी 28 नवंबर को सहरसा से चलेगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 05595 सहरसा-अमृतसर एक तरफा ( O स्पेशल गाड़ी 30 नवंबर को सहरसा से और रेलगाड़ी संख्या 05001 बढ़नी - जालंधर सिटी एक तरफा अनारक्षित स्पेशल गाड़ी 26 नवंबर को बढ़नी से संचालित होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल