पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट ने 40 मातृशक्तियों को इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड 2026 से किया सम्मानित
मुरादाबाद, 23 नवंबर (हि.स.)। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट मुरादाबाद के द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सोमवार रात्रि में मुरादाबाद क्लब में मुरादाबाद की 40 मातृशक्तियों को इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोच डॉ रीता गंगवानी एवं यूपीपीएससी शांति दूत मास्को डॉक्टर स्वर्णालता शर्मा नीति प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ मीनू मेहरोत्रा, बरिरा खान, धारा ठाकुर, डॉ आस्था रैना, डॉ अलका अग्रवाल, डॉ गरिमा शर्मा, डॉ लाजमीत कौर, डॉ नीलिमा चौहान, डॉ परुषि टंडन, डॉ रेखा आर्य,डॉ स्वाति अग्रवाल, ज्योति सिंह, एडवोकेट मंजुला, मेधावी, मीनल रस्तोगी, चीना आगी, नेहा अग्रवाल, नूतन चौधरी, प्राची चौधरी, प्रीति मित्तल, प्रियंका गोयल, रजनी रस्तोगी, सारिका अग्रवाल, शीतल नागपाल, श्वेता लाल, शैतानगना संतराम, स्पृहाथं यादव, स्तुति अग्रवाल, श्रृंखला सिंगल,श्वेता दीक्षित, भाग्यश्री सैनी, दीप्ति गुप्ता, डॉ ज्योत्स्ना वाधवा, डॉ प्रभात दीक्षित, गीतांजलि बब्बर, डॉ कंचन गुप्ता, नीलिमा जोशी, नीलू मिश्रा, सरिता लाल, कुलविंदर कौर शामिल हैं।
संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने दीप त्रियम फाउंडेशन के द्वारा प्रस्तुत की गई कथक नृत्य की प्रस्तुति के लिए सभी नृत्यांगनाओं को सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर किरन रेखा बनर्जी एवं प्राची सिंह ने डिजिटल सेलिब्रिटी डॉक्टर स्वाति को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था की फाउंडर डॉक्टर गरिमा सिंह ने बताया कि पराग ह्यूमन फाउंडेशन के द्वारा लगातार 09 वर्षों से महिलाओं का यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग सिंह, उर्वशी सिंह, रवि सिंह, अग्रिमा सिंह का विशेष सहयोग रहा।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल