मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली चार राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद, 03 मार्च (हि.स.)। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली चार राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि ट्रेन संख्या (20503) डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में डिब्रूगढ़ से 3 मार्च से 15 मार्च तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा (20504) नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में नई दिल्ली से 6 मार्च से 18 मार्च तक (20505) डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ से 6 मार्च, 9 मार्च और 13 मार्च को, (20506) नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में नई दिल्ली से 8 मार्च, 12 मार्च और 15 मार्च को एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल