अगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग से मुरादाबाद रेल मंडल की तीन ट्रेनें होंगी प्रभावित

 


मुरादाबाद, 26 अगस्त (हि.स.)। यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण 24 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में नॉन इण्टरलॉकिंग में ब्लॉक के कारण मुरादाबाद मंडल मे संचालित तीन रेलगाड़ियां प्रभावित होंगी। जिसमें दो ट्रेनें निरस्त एवं एक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने बताया कि अगासोद स्टेशन पर झांसी मंडल के अंतर्गत बीना वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलखंड में अगासोद बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन के लिए यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण 24 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में नॉन इण्टरलॉकिंग में ब्लॉक के कारण मुरादाबाद मंडल मे संचालित तीन रेलगाड़ियां प्रभावित होंगी। जिसमें दो ट्रेनें निरस्त एवं एक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। रेलगाड़ी संख्या 05073 साप्ताहिक गाड़ी 29 सितम्बर, 6 अक्टूबर एवं 13 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी। रेलगाड़ी संख्या 05074 साप्ताहिक गाड़ी 26 सितम्बर, 3 अक्टूबर एवं 10 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश 7 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग द्वारा संचालित की जाएगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल