पंचायत चुनाव :  पुनरीक्षण के बाद लगभग 37 हजार वोटर बढ़ गए

 


मुरादाबाद, 15 अप्रैल (हि.स.)। पंचायत चुनाव में पुनरीक्षण के बाद मुरादाबाद जनपद में लगभग 37 हजार वोटर बढ़ गए हैं। फाइनल मतदाता सूची तो बाइस अप्रैल को जारी होगी लेकिन पंचायतों में लोग अपनी वोटर लिस्ट देखने की राह देख रहे हैं। वोटर लिस्ट में दावे आपत्तियों की सुनवाई होने के बाद जिले में 15.10 लाख मतदाता हो गए हैं।

पंचायतों में अभी चुनाव नहीं होगा लेकिन तैयारियों में कसर नहीं है। खासकर पंचायत में चुनाव के लिए तैयारी में जुटे नेता मतदाता सूची को लेकर काफी इंतजार में हैं। पुनरीक्षण ड्राॅफ्ट सूची और इसके बाद दावे आपत्तियों का दौर चला। दावे आपत्तियों की सुनवाई के बाद फाइनल सूची अब 22 अप्रैल को जारी होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम ने बताया कि फाइनल सूची की तैयारी हो चुकी है,जो अब 22 अप्रैल को जारी होगी।

डुप्लीकेट वोटरों के 52 हजार नाम कटे : लखनऊ से जिलों को भेजी डुप्लीकेट वोटरों की सूची में मुरादाबाद में 4.66 लाख वोटर थे जिनका सत्यापन बीएलओ के माध्यम से करवाया गया। सत्यापन में लगभग 52 हजार वोटरों के नाम हटाए गए। पंचायत चुनाव की अब फाइनल लिस्ट जारी की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल