जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 32 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, 03 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला के क्षेत्र के बुद्धि विहार में रहने वाले विजय वीर सिंह ने दो लोगों पर शुक्रवार को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि आरोपितों ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर उससे 32 लाख रुपये ठग लिए।
विजयवीर सिंह ने मूंढपांडे थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपने पार्टनर हर्षित त्रेहन के साथ मिलकर मूंढापांडे निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ विक्की और रंजीत सिंह से जमीन का सौदा तय किया था। जिसका एग्रीमेंट भी कराया गया था। आरोपितों ने 32 लाख ले लिए। इसके बाद जमीन का बैनामा नहीं कराया है।
क्षेत्राधिकारी हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि मामले तहरीर के आधार पर आज रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल