पीआरडी जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में साै रुपये की बढ़ोतरी, मुरादाबाद में 314 जवान होंगे लाभान्वित

 


मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में हुआ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

मुरादाबाद, 18 अगस्त (हि.स.)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पीआरडी जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा के साथ ही लखनऊ में पीआरडी बैरक निर्माण एवं मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना का शुभारंभ किया गया। पीआरडी जवानों के लिए दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन की घोषणा भी की। इस घोषणा से जिले के करीब 314 पीआरडी जवान लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त की उपस्थिति में पंचायत भवन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।

कार्यक्रम में जनपद के करीब 100 पीआरडी जवानों ने प्रतिभाग किया।

वर्तमान में जनपद में पीआरडी जवानों द्वारा थाना ड्यूटी, फायर सर्विस ड्यूटी सहित विभिन्न गैर-विभागीय आवश्यक सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

सजीव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पीआरडी जवानों के हित में की गई घोषणाओं का जवानों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी भगवान दास, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजन विश्रनोई सहित अन्य अधिकारी एवं पीआरडी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल