मुरादाबाद : 267 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नीट (यूजी) की परीक्षा

 


मुरादाबाद, 03 मई (हि. स.)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-अंडर ग्रेजुएट (नीट-यूजी) 2026 की परीक्षा मुरादाबाद महानगर में रविवार को 22 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में सम्पन्न हुई। 267 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार मुरादाबाद महानगर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी (नीट यूजी) 2026 के लिए 22 परीक्षा केंद्रों पर 10,618 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 10,351 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, वहीं 267 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल