251 दंपत्तियों ने विहिप -बजरंग दल के निर्देशन में हरिद्वार से लाए गंगाजल से किया रूद्राभिषेक
मुरादाबाद, 11 अगस्त (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल मुरादाबाद के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि (शिवतेरस) पर मंगलवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें 251 दंपत्तियों के द्वारा हरिद्वार से लाए गंगाजल से रुद्राभिषेक किया। कलश पूजन के साथ रुद्राभिषेक का शुभारंभ हुआ। रुद्राभिषेक में 51 प्रकार की सामग्री का प्रयोग किया गया। वहीं हरिद्वार से लाए गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया गया तत्पश्चात शिवलिंग का श्रंगार कर सामूहिक आरती की गई एवं हर-हर महादेव ओम नमः शिवाय से पूरा मंदिर प्रांगण भक्ति मय हो गया।
विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि रुद्राभिषेक से मन की शांति मिलती है एवं सभी प्रकार के कष्टों एवं काल सर्प दोष काम निवारण होता हैं। आयोजन के मुख्य यजमान के रुप चैतन्य चौहान, अमित गुप्ता, अमित गौड़, उपेंद्र मिश्रा, राज कमल गुप्ता, गुरमुख सिंह, रेशम सिंह, वरुण शर्मा रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष बिल्लू कत्याल रहे जिनके द्वारा समस्त भंडारे की व्यवस्था की गई। समस्त पूजन वेद विद्यालय के आचार्य शुभम भारद्वाज एवं बटुकों के द्वारा किया गया।
आयोजन में सर्व व्यवस्था प्रमुख अनिल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अनिल कठेरिया, कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख मोहित सक्सेना, नवदीप कुमार सिंह, बृजेशजी, नवदीप अग्रवाल, सचिन विश्नोई, विपिन गुप्ता, अमित गुप्ता, नितिन यादव, चरण सिंह, विक्की प्रजापति, सोमपाल, संजय ठाकुर, अवनीश गुप्ता, अमित पूठिया, शुभम देशभक्त, गौरव कश्यप, जयदेव यादव, विकास गुप्ता रहे।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल