एमडीए ने मदरसा की जमीन पर ढाई सौ वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में बने भवन को किया ध्वस्त

 


मुरादाबाद, 11 मई (हि.स.)। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना मझोला क्षेत्र के नया मुरादाबाद मंगूपुरा स्थित कथित मदरसा जामिया हयातुल उलूम की जमीन पर आज बुलडोजर चलाकर करीब ढाई सौ वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में बने भवन को ध्वस्त कर दिया।

वहीं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के अनुसार मुरादाबाद विकास प्राधिकरण स्पष्ट करता है कि किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग या अनधिकृत निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी मामलों पर आगे भी तेज और नियमित कार्रवाई की जाएगी।

मदरसा अरबिया हयातुल उलूम के प्रिंसिपल मुफ्ती अजमल ने बताया कि नया मुरादाबाद मंगूपुरा में आराजी गाटा 448, 150 व 451 स्थित भूखंड को वर्ष 1979 में मदरसा हयातुल उलूम ने विक्रय पत्र के माध्यम से खरीदा था। तभी से इस पर मदरसा संचालित हो रहा है। आज टीम ने इसे बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया इसके खिलाफ हम कोर्ट में वाद दायर करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल