दिल्ली एवं दिल्ली शाहदरा रेलखंड में पॉवर ब्लॉक के कारण प्रभावित होंगी 23 रेलगाड़ियां
मुरादाबाद, 16 मार्च (हि.स.)। दिल्ली मंडल-उत्तर रेलवे के दिल्ली एवं दिल्ली शाहदरा रेलखंड में वर्तमान ब्रिज संख्या 249 के स्थान पर नए यमुना ब्रिज के निर्माण मे रेल पथ को जोड़ने हेतु 17-18 मार्च एवं 28-29 मार्च को ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक के कारण मुरादाबाद रेल मंडल मे संचालित 23 गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। जिसमें 5 रेलगाड़ियां निरस्त रहेंगी, 16 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और दो ट्रेनें विलम्ब से चलाई जाएंगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने सोमवार को बताया कि दिल्ली एवं दिल्ली-शाहदरा रेलखंड में ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 54308 दिल्ली -मुरादाबाद जेसीओ 18 मार्च को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 54075 बरेली -दिल्ली 28 मार्च को, गाड़ी संख्या 54076 दिल्ली -बरेली जेसीओ 29 मार्च को, गाड़ी संख्या 64568 तिलक ब्रिज -बुलंदशहर जेसीओ 28 मार्च को, गाड़ी संख्या 64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज जेसीओ 29 मार्च को निरस्त रहेगी।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी 20939 (साबरमती-सुल्तानपुर) 17 मार्च को परिवर्तित मार्ग -दिल्ली सराय रोहिल्ला -नई दिल्ली -तिलक ब्रिज -साहिबाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा (परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा-दिल्ली स्टेशन )। गाड़ी 54076 ( दिल्ली-बरेली ) 17 व 28 मार्च को परिवर्तित मार्ग दिल्ली -नई दिल्ली -तिलक ब्रिज -साहिबाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा ( परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा - दिल्ली शाहदरा और विवेक विहार स्टेशन ), गाड़ी 15091 (दौराई-टनकपुर) 17 व 28 मार्च को परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय रोहिल्ला -नई दिल्ली -तिलक ब्रिज -साहिबाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा (परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा-दिल्ली स्टेशन), गाड़ी 09609 (उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश) 17 मार्च को परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट -दिल्ली सराय रोहिल्ला -नई दिल्ली -तिलक ब्रिज -साहिबाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा (परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा-दिल्ली स्टेशन), गाड़ी 15623 (भगत की कोठी -कामाख्या) 17 मार्च को परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली -तिलक ब्रिज -साहिबाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा I ( परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा–दिल्ली स्टेशन ), गाड़ी 19031 ( साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश ) 17 मार्च को परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट -नई दिल्ली -तिलक ब्रिज -साहिबाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा I (परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा -दिल्ली और दिल्ली शाहदरा स्टेशन), गाड़ी संख्या 12036 ( दिल्ली –टनकपुर) 18 मार्च को परिवर्तित मार्ग दिल्ली -नई दिल्ली -तिलक ब्रिज -साहिबाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा (परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा -दिल्ली शाहदरा स्टेशन),
गाड़ी 12038 (दिल्ली-काठगोदाम ) 18 मार्च को परिवर्तित मार्ग दिल्ली -नई दिल्ली -तिलक ब्रिज -साहिबाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा, गाड़ी संख्या 15910 (लालगढ़ -डिब्रूगढ़ ) 17 मार्च को परिवर्तित मार्ग शकूरबस्ती -नई दिल्ली -तिलक ब्रिज –साहिबाबाद मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा (परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा - दिल्ली स्टेशन), गाड़ी 04732 (समस्तीपुर -श्री गंगानगर ) 18 मार्च को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद -तिलक ब्रिज -नई दिल्ली -दिल्ली किशनगंज मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा I ( परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा -दिल्ली स्टेशन ), गाड़ी संख्या 54307 मुरादाबाद -दिल्ली 17 व 28 मार्च को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद -तिलक ब्रिज -नई दिल्ली -दिल्ली मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा I ( परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा - विवेक विहार, दिल्ली शाहदरा स्टेशन), गाड़ी संख्या 19610 (योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी) 17 मार्च को परिवर्तित मार्ग नोली -दिल्ली शाहदरा ए पैनल -दिल्ली शाहदरा बी पैनल -तिलक ब्रिज -नई दिल्ली -दिल्ली सराय रोहिल्ला –दिल्ली कैंट मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा I ( परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा -दिल्ली शाहदरा और दिल्ली स्टेशन ), गाड़ी संख्या 03311 (धनबाद-चंडीगढ़ ) 28 मार्च को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद -तिलक ब्रिज -नई दिल्ली –आदर्श नगर दिल्ली मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा (परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा - दिल्ली ), गाड़ी 15014 (काठगोदाम -जैसलमेर) 28 मार्च को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज -नई दिल्ली -दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा (परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा –दिल्ली स्टेशन), गाड़ी 14205 (अयोध्या कैंट –दिल्ली) 28 मार्च को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद -तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा और गाड़ी 14342 (देहरादून-शकूरबस्ती) 28 मार्च को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-दिल्ली सफदरजंग-शकूरबस्ती मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा (परिवर्तित मार्ग के दौरान ठहराव नहीं रहेगा -दिल्ली शाहदरा और दिल्ली स्टेशन )
सीनियर डीसीएम के अनुसार गाड़ी 20964 (वाराणसी –साबरमती) 28 मार्च को वाराणसी स्टेशन से 150 मिनट विलम्ब से समय 18:05 बजे संचालन किया जाएगा और गाड़ी संख्या 14207 ( माँ बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ -दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस) का 28 मार्च को माँ बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन से 150 मिनट विलम्ब से समय 20:15 बजे संचालन किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल