मजिस्ट्रेट चेकिंग में 228 अनियमित यात्री पकड़े गए, 1.46 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

 


मथुरा, 10 सितम्बर (हि.स.)। आगरा मंडल के वृंदावन रोड स्टेशन पर गुरुवार काे रेलवे द्वारा एक विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आगरा एवं मथुरा के रेल अधिकारियों, चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ/जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेनों को स्टेशन पर रुकवाकर यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की।

गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे से 11ः30 बजे तक चले इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 228 यात्रियों से रुपए 1,46,800 का राजस्व और जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट यात्रा करने वाले 94 यात्रियों से 80,290 रुपए जुर्माना वसूला गया। जबकि अन्य अनियमितताएं से संबंधित 62 यात्रियों से 35,500 रुपए का जुर्माना लिया गया। लाइन क्रॉसिंग के नियम तोड़ने वाले 05 यात्रियों से 3,400 रुपये जुर्माना वसूला गया। रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 05 यात्रियों से 2,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा 21 यात्रियों पर ट्रायल केस दर्ज किया गया। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, निर्धारित सीमा से अधिक सामान बुक कराएं और रेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखते हुए नियमों का पालन करें।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार