राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए 21 शिक्षक सम्मानित

 


मुरादाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुरादाबाद में छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बिमलेश कुमार ने प्रमाण पत्र, मेडल व फूल मालाओं से सम्मानित किया।

ध्यातव्य है कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद के कोटा 228 का अधिकांश सीट लैप्स हो जाता था। विगत वर्ष 35 सीट लैप्स हो गया था। जबकि 2022 में 223 और 2024 में कुल 65 सीट लैप्स हुए थे। इस बार 228 में उच्च अंकों के साथ 225 सीट पर बच्चों ने कब्जा जमाया है। अनुसूचित जनजाति जनपद में नहीं होने के कारण तीन सीट लैप्स हुआ। अब तक पहली बार जनपद के सभी सीट उच्च मेरिट के साथ भर गये। इस परीक्षा को पास करने वाले सरकारी विद्यालयों के सभी 225 बच्चों को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह हजार रुपए यानी कुल 48000 रुपए मिलेंगे।

इस उपलक्ष्य पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बिमलेश कुमार ने तीन से ज्यादा बच्चों को पास कराने वाले शिक्षक व प्रधानाध्यापकों से सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सचिन कुमार शर्मा, विपेंद्र, ललित, अरविंद कुमार, मनोज कुमार यादव, यशवीर सिंह, सुधीर सिंह, प्रशांत कुमारी, संजय विशाल नेगी, संजीव कुमार चौधरी, ममता बाली, हर्षल गुप्ता, राखी भटनागर, राजेश त्यागी, नीति गोयल, योगिता, कुलवीर सिंह, कल्पना त्रिपाठी, रंजीता चौहान, मोहम्मद आकिल, दीपक कुमार और छोटे सिंह शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल