इंटरलॉकिंग कार्य से प्रभावित होगी मुरादाबाद रेल मंडल की दो ट्रेनें
जयपुर-बांदीकुई रेलखंड में होगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य
मुरादाबाद, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मण्डल वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आदित्य गुप्ता ने सोमवार को बताया कि 4 और 5 अप्रैल को उत्तर पश्चिमी रेलवे के दौसा स्टेशन पर प्री नॉन इण्टरलॉकिंग एवं नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य व जयपुर-बांदीकुई रेलखंड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित दो ट्रेनें प्रभावित होंगी।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 15014 (काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस) जेसीओ 4 अप्रैल एवं गाड़ी संख्या 20964 (वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस) जेसीओ 4 अप्रैल को वर्तमान मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी -रींगस -फुलेरा मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा I
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल