मुरादाबाद : नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं रोक पाने पर थाना मझोला के 17 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
मुरादाबाद, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मंगलवार काे थाना मझोला क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री लगातार बढ़ने और काम में लापरवाही की शिकायत मिलने पर 17 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, पुलिस लाइन से 17 नए पुलिस कर्मियों को थाना मझोला भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना मझोला की जयंतीपुर चौकी के प्रभारी अरुण वर्मा, मझोला थाने के हेड कांस्टेबल अमित कुमार, मोहित शर्मा, प्रमोद शर्मा, मो. हसन, दिनेश कुमार, मो. असलम, संदीप कुमार, नीरज कुमार, सिपाही दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अंजू कुमार, सागर कुमार, नितिन कुमार, रविंद्र यादव, शुभम मलिक, अजय कुमार और भूपेंद्र सिंह को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है।
इन पुलिस कर्मियों के स्थान पर पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, अमित कुमार, गौरव कुमार, राजू कुमार, विरेंद्र कुमार, मोरपाल, नरेंद्रपाल सिंह, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, नसीम, संदीप कुमार, अजय कुमार, सुशील, अवधेश कुमार, नागेश और सिपाही योगेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार को मझोला थाने में भेजा है।
सिविल लाइंस थाने की फकीरपुरा चौकी में तैनात एसआई अनुज कुमार को जयंतीपुर चौकी प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन से एसआई अनुभव सिंह को फकीरपुरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल