राज्य कर अधिकारियों ने 24 घंटे में स्क्रैप एवं लोहे के 16 ट्रकों को पकड़ा

 


मुरादाबाद, 16 मई (हि.स.)। जीएसटी चोरों के नेटवर्क को पकड़ने के लिए राज्य कर अधिकारियों ने 24 घंटे में स्क्रैप एवं लोहे के 16 ट्रकों को पकड़ लिया है। प्राथमिक जांच के दौरान ई बिल नहीं देने पर छह ट्रकों को जांच अधिकारियों ने जब्त कर लिया।

राज्य कर के उपायुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि पकड़ी गाड़ियां झारखंड, आसाम और बिहार प्रांत की बताई जा रही हैं। सभी ट्रकों को पंजाब भेजा जा रहा था।

राज्य कर के उपायुक्त ग्रेड-1 के निर्देश पर एक टीम पकड़ी गई 10 गाड़ियों के कागजातों का डाटा विश्लेषण कर रही है। आशंका है कि कुछ चालकों ने फर्जी कागजात का इस्तेमाल किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल