रेल ब्लॉक से प्रभावित होंगी मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 14 ट्रेनें

 


मुरादाबाद, 23 सितंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के रायसी रेलवे स्टेशन पर अप लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 26 सितंबर से 29 सितंबर तक इस स्टेशन पर ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के चलते कुल 14 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा होगी। मुरादाबाद से गुजरने वाली 14 ट्रेनें भी इस सूची में शामिल हैं।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार काे बताया कि (15211) दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 28 सितंबर को रास्ते के स्टेशनों पर 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी। यह ट्रेन 25 और 26 सितंबर को दो घंटे की देरी से भी चलेगी। (22317) हमसफर सियालदाह-जम्मूतवी एक्सप्रेस 28 सितंबर को दो घंटे देरी से चलेगी। (05736-35) कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन 23 सितंबर को जालंधर से संचालित होगी।

इसके अलावा फिरोजपुर मंडल के मानावाला स्टेशन पर पीएनआई-एनआई कार्य के कारण 21 से 27 सितंबर तक ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक के चलते नौ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। (22355) पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 सितंबर को बदले मार्ग से चलेगी। (14618) पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 29 सितंबर को नए मार्ग से संचालित होगी। 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 29 सितंबर को बदले हुए मार्ग से गुजरेगी।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल