रोडवेज चालक-परिचालकों को मिलेगी 1400 रुपये प्रोत्साहन राशि

 


मुरादाबाद, 02 सितम्बर (हि.स.)। परिवहन निगम ने बसों के अधिकतम संचालन के लिए चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन देने की योजना लागू की है। 26 से 31 अगस्त तक प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस चलाने वाले चालक-परिचालकों को 1400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, कार्यशाला में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को इस पूरी अवधि में काम करने पर 500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज अंबरीन अख्तर ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कराया गया था। चालक-परिचालकों और कार्यशाला कर्मचारियों को योजना के तहत निर्धारित मानक पूरा करने पर प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल