मुरादाबाद में 730 से अधिक बूथों पर 12,000 लोगों ने सुनीं पीएम के मन की बात

 


मुरादाबाद, 26 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुरादाबाद महानगर के उपाध्यक्ष व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक नवदीप टंडन ने बताया कि आज (रविवार) मन की बात कार्यक्रम का 136वां संस्करण महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 730 से अधिक बूथों पर 12,000 से अधिक लोगों ने सुना।

मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम के 1३६वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल में बलिदान हुए सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस का दिन हमें गर्व से भर देता है। यह दिन हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है। कारगिल की ऊंची-ऊंची चोटियां, कठिन मौसम, दुश्मन की चुनौती हर परिस्थिति हमारे सैनिकों के सामने थी लेकिन उनका हौसला हर चुनौती से बड़ा था। उन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। आज कारगिल विजय दिवस पर मैं सभी वीर शहीदों और वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

इस मौके पर भाजपा महानगर के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, अमित शर्मा, शमी भटनागर, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जायसवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता व भरत टंडन, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र विश्नोई, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सैनी आदि सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों का शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम सुना व देखा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल