आरपीएफ और जीआरपी ने रेलयात्रियों को लौटाए गुम हुए 116 मोबाइल लौटाए

 


मुरादाबाद, 19 अगस्त (हि.स.)। आरपीएफ और जीआरपी मुरादाबाद की संयुक्त टीम ने यात्रियों के गुम और चोरी हुए 116 मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों से बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को आज सौंपे। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि शुक्ला और रेलवे एसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने विभिन्न ब्रांड और मॉडल के मोबाइल बरामद किए। विभिन्न यात्रियों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर मोबाइल के आईएमईआई नंबरों का मिलान कर लोगों को लौटाए गए हैं। इसमें सर्विलांस टीम का विशेष सहयोग रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल