वाराणसी व्‍यापार मंडल अध्‍यक्ष पर लगा महि‍लाओं के शोषण का आरोप, सवि‍ता सिंह ने की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सविता सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर वाराणसी व्यापर मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अध्यक्ष सविता सिंह ने आरोप लगाया कि व्यापार मंडल में 50 हज़ार रुपये में पद बांटा जा रहा और जो कार्य कर रहा है उसकी कोई वैल्यू नहीं है। यहीं नहीं सविता सिंह ने व्यापार मंडल के पिछले 13 सालों से अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा पर महिलाओं के शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 
 
रिपोर्ट : राजेश अग्रहरि 
वाराणसी।

पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सविता सिंह ने अर्दली बाजार इलाके में एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मैंने कई दिनों पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बावजूद अजीत सिंह बग्गा मेरे बारे में भ्रामक ख़बरें मीडिया में फैला रहे हैं कि मैंने नियमों का पालन नहीं किया, मुझे छोटे बड़े का सम्मान नहीं आता और उन्होंने मुझे बर्खास्त किया है। ये सरासर गलत है।

यह भी पढ़ें : वाराणसी व्यापार मंडल में घमासान : अनुशासनहीनता के आरोप में महामंत्री प्रमोद अग्रहरि को किया गया पदमुक्त

सविता सिंह ने बताया कि हमारी लड़ाई महिलाओं के हित के लिए थी। वाराणसी व्यापार मंडल में पद देने के नाम पर व्याभिचार का खुला खेल खेला जा रहा है। इसके अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा खुलेआम अफसरों से नज़दीकी की धमकी देकर मजबूर से लेकर महत्वाकांक्षी महिलाओं तक का शोषण कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने व्यापार मंडल के नाम पर भारी गोलमाल भी किया है। भेद खुलने के ही डर से बग्गा पिछले 13 वर्षों से जबरिया व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।

साथ ही दावा किया कि महिलाओं के साथ शोषण भी करते हैं अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा और मेरे पास आरोपों के समर्थन में सबूत भी मौजूद हैं। कहा- इसे उचित समय पर सार्वजनिक भी किया जायेगा। सविता सिंह ने आरोप लगाया कि अजीत सिंह बग्गा खुलेआम पद बेच रहे हैं। इसका प्रमाण जंसा के युवा शाखा अध्यक्ष शुभम सिंह को हटाया जाना है। पर्याप्त सक्रियता के बावजूद उन्हें हटा दिया गया। उनकी जगह 50 हजार रुपये लेकर दूसरी नियुक्ति की गयी। 

इसी तरह जिले में एक डॉक्टर को संरक्षक बनाया गया। इस डॉक्टर पर बड़ागांव थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह और भी कई ऐसे लोगों की व्यापार मंडल में नियुक्ति की जा रही है जिनकी आम शोहरत अच्छी नहीं है। उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष पर महिलाओं के साथ खुलेआम छेड़खानी के आरोप लगाये हैं।

देखें वीडियो