महाराजा सुहेलदेव ने अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाया : प्रधानमंत्री 

देश की आजादी में बड़ी भूमिका अदा करने वाले महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आज उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ा सम्मान दिया। बहराइच में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल की आधारशिला रखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्तौरा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री को राजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा पयागपुर रियासत के यशवेंद्र प्रताप सिंह ने भेंट की। मुख्यमंत्री के दीप पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
 

बहराइच। देश की आजादी में बड़ी भूमिका अदा करने वाले महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आज उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ा सम्मान दिया। बहराइच में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल की आधारशिला रखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्तौरा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री को राजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा पयागपुर रियासत के यशवेंद्र प्रताप सिंह ने भेंट की। मुख्यमंत्री के दीप पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से व उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल तरीके से उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाया। 

उन्होंने आगे कहा कि अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले, राष्‍ट्र नायक व ऋष‍ि-मुनियों ने जहां जन्‍म लिया उस पावन धरती बहराइच को नमन करता हूं। पीएम मोदी ने वसंत पंचमी की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि आज महाराजा सुहेलदेव के नाम पर बने मेड‍िकल कॉलेज को एक नया भवन भी मिला है। यह बहराइच के जीवन के लोगों को आसान बनाएगा। इसका लाभ आसपास के श्रावस्‍ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर के साथ ही नेपाल से आने वाले मरीजों को भी मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास सिर्फ वह नहीं है, जो देश को गुलाम बनाने वालों या गुलामी की मानसिकता के साथ इतिहास लिखने वालों ने लिखा है। भारत का इतिहास वो भी है, जो भारत के सामान्‍य जनने,  लोकगाथाओं में रचा-बसा है, जिसे पीढ़‍ियों ने आगे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी बढ़ाते रहते हैं। महापुरुषों का त्‍याग, उसकी तपस्‍या, उनका संगम, उनकी वीरता, शहादत का स्‍मरण करना व उनसे प्ररेणा प्राप्‍त करना, इससे बड़ा कोई अवसर नहीं होगा। 

यह दुर्भाग्‍य है कि भारत और भारतीयता की रक्षा के लिए जिन्‍होंने जीवन स‍मर्पित कर दिया, ऐसे अनेक नायक-नाय‍िका को वह स्‍थान नहीं दिया था, जिसके वो हकदार थे। इतिहास रचने वालों के साथ इतिहास लिखने वालों के नाम पर हेरफेर करने वालों ने जो अन्‍य किया, उसे आज का भारत सुधार रहा है। 

पीएम ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस, जो आजाद हिंद सरकार के पहले प्रधानमंत्री थे, क्‍या उनकी इस पहचान व योगदान को  महत्‍व दिया गया। जो उनको मिलना चाहिए। आज हमने उनकी इस पहचान को अडमान और निकोबार तक देश-दुनिया के सामने सशक्‍त किया है। हमने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की पहचान को देश-दुनिया के सामने सशक्‍त किया।   

इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पीएम का सबसे पहले स्‍वागत किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बहराइच के लिए आज अहम दिन है। आज से लगभग एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांत से इस धरती को पूरी तरह से सुरक्ष‍ित करने के लिए अपने शौर्य पराक्रम का प्रर्दशन इस धरती पर करने वाले धर्मरक्षक, राष्ट्र नारक महाराजा सुहेलदेव की जंयती का कार्यक्रम भी है।

 उन्‍होंने बताया कि आज से करीब 4 वर्ष पहले बहराइच में इस क्षेत्र की आरोग्‍यता के लिए पीएम मोदी द्वारा एक मेड‍िकल कॉलेज दिया गया था। अब वह बनकर तैयार हो गया है। जिसका नाम महाराज सुहेल देव के नाम पर ही रखा है। आज इस मेडिकल का भी उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। 

कार्यक्रम में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में पिछले 15 सालों से गुंडागर्दी, भ्रष्‍टाचार, दलित,  शोष‍ित, वंचित गांव, गरीब किसान, जो कि किसान का हक मार रहा था, उनको लूटा जा रहा था, उन तक सरकार की योजनाएं पहुंचने नहीं दे रहा था। तब इस राज्‍य के अंदर एक ईमानदार, कर्मठ, दलितों से प्रेम करने वाला, महिलाओं के सम्‍मान के लिए, इस राज्‍य के खुशहाली के लिए योगी आदित्‍यनाथ के रूप में राज्‍य को मुख्‍यमंत्री मिला। सप्‍ताह के सात दिन व दिन के 24 घंटे अथक परिश्रम व परिश्रम की पराकाष्‍ठा गरीबों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाया। 

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, मुकुट बिहारी वर्मा तथा सांसद अछैवरलाल गोंड के साथ विधायक अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह व रामफेरन पाण्डेय भी मौजूद रहे।