वाराणसी जिला जेल के सुप्रिटेंडेंट अरुण कुमार सक्सेना को IG कमेंडेशन डिस्क गोल्ड अवार्ड
वाराणसी। कारागार विभाग द्वारा कारागार में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 98 जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को आईजी कमेंडेशन डिस्क के लिए चयनित किया है। इस लिस्ट में वाराणसी जिला कारगार चौकाघाट के जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना को IG कमेंडेशन डिस्क गोल्ड के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय कारागार के एक कारापाल और दो वार्डर को IG कमेंडेशन डिस्क सिल्वर के लिए चयनित किया गया है।
इन सभी को स्वतंत्रता दिवस पर प्रशंसा चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कारागार विभाग द्वारा कारागार विभाग की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कुल 98 जेल अधिकारी/ कर्मचारियों को कमेंडेशन डिस्क देने की घोषणा की गई है। इसमें 39 गोल्ड कमेंडेशन डिस्क तथा 59 सिल्वर कमेंडेशन डिस्क दी जाएंगी
इस लिस्ट में वाराणसी के जिला कारागार के जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना को IG कमेंडेशन डिस्क गोल्ड के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय कारागार के कारापाल सुबेदार यादव, जेल वार्डर कमलेश कुमार यादव और जेल वार्डर और मौजूदा समय में मुख्यालय लखनऊ से सम्बद्ध मिथिलेश कुमार को IG कमेंडेशन डिस्क सिल्वर के लिए चयनित किया गया है।