BHU : एमएस के इस्तीफे की मांग के साथ धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ ने निकाला कैंडिल मार्च
रिपोर्ट : ओमकारनाथ
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में शनिवार 8 जनवरी को सर सुन्दर लाल अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट पर अभद्रता और थप्पड़ मारने के आरोप के साथ नर्सिंग स्टाफ धरने पर बैठा है। इस मामले में बीएचयू अस्पताल के एमएस ने अपनी सफाई और साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है पर नर्सिंग स्टाफ कार्रवाई और इस्तीफे की मांग के साथ 8 जनवरी से धरने पर बैठा है।
इसी क्रम में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने एक बड़ा कैंडिल मार्च निकला और परिसर में महामना की मूर्ती पर कैंडिल जलाकर आगे की रणनीति पर विचार किया। नर्सिंग स्टाफ ने इस दौरान साफ़ कहा कि सिर्फ थप्पड़ मारना ही आरोप नहीं है बल्कि उनके द्वारा लगातार की जा रही अभद्रता से जूनियर और सीनियर नर्सिंग स्टाफ की महिलाएं भी परेशान हैं।
कैंडिल मार्च का नेतृत्व कर रहे बृजेश कुमार ने कहा कि हमारे एमएस के के गुप्ता के विरोध में ये कैंडिल मार्च है। हम लोग चार दिनों से उनके द्वारा नर्सिंग ऑफिसर को थप्पड़ मारने और महिला नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता के विरोध में धरना दे रहे हैं लेकिन आज तक प्रशासन ने हमारी मांग नहीं सुनी और ना ही उसे पूरा किया। यदि एमएस के के गुप्ता को नहीं हटाया गया तो आज के कैंडिल मार्च के बाद होने वाले निर्णय का ज़िम्मेदार बीएचयू प्रशासन होगा।
देखें तस्वीरें