होमगार्ड भर्ती के लिए युवाओं ने बहाया पसीना
पौड़ी गढ़वाल, 08 जून (हि.स.)। रांसी मैदान में सोमवार को होमगार्ड के 60 पदों के लिए शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों ने खूब पसीना बहाया। भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया।
जिले में होमगार्ड के 60 पदो के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा शनिवार से रांसी मैदान में बीते शनिवार से शुरू हो गई। सीओ तपेश कुमार चंद ने बताया कि सोमवार को शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा में 300 में से 199 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 107 अनुपस्थित रहे। बताया कि शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा में 92 अभ्यर्थी बाहर हुए।
आज कुल 107 अभ्यथिैयों का चयन हुआ। बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया की जा रही है। हर दिन 300 अभ्यर्थियों की नापजोख, दौड़ आदि प्रक्रिया की जा रही है। इस मौके पर एसडीएम गौरी प्रभात, जिला कमांडेंट होमगार्ड विनोद सिंह आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह