स्टे डेस्टिनेशन के रूप मे विकसित हाे जोशीमठ
ज्योतिर्मठ, 26 अगस्त (हि.स.)। सीमांत धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ-ज्योतिर्मठ को केवल टूरिस्ट ट्रांजिस्ट पॉइंट के रूप नहीं बल्कि टूरिज्म एंड एडवेंचर स्टे डेस्टिनेशन के रूप मे विकसित किए जाने की आवश्यकता है, तभी भारत -तिब्बत सीमा से सटे इस नगर के नगरवासियोंएवं पर्यटन व साहसिक पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों को बेहतर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।होटल एसोसिएशन जोशीमठ की वर्चुवल बैठक मे पर्यटन व होटल व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों ने जोशीमठ व आसपास के क्षत्रों का पर्यटन व्यवसाय कैसे आगे बढ़े इस पर गहन चिंतन मंथन किया गया।
बैठक मे बेहतर ट्रैफिक मैंनेजमेंट प्लान व पार्किंग व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा गया कि किसी भी नगर व क्षेत्र मे पर्यटन व एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात एवं पार्किंग की बेहतर व्यवस्था होना पहली प्राथमिकता है, इस ओर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। सीमांत नगर जोशीमठ की पर्यटन अर्थव्यवस्था एवं भविष्य के पर्यटन विकास के लिए जोशीमठ भू धसाव आपदा 2023 से बंद पड़े रोप वे को शीघ्र शुरू कराने पर जोर दिया गया।
इस बैठक मे पर्यटकों को जोशीमठ मे अधिक समय तक रुकने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए फूलों की घाटी एवं क्वाँरी पास ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों को स्टे पैकेज, ट्रैकिंग पैकेज, एवं एडवेंचर पैकेज तय करने पर भी विचार विमर्श हुआ, साथ ही जोशीमठ के होटल, होम स्टे एवं पर्यटन उत्पादों की जानकारी हेतु नेटवर्क को मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक मे जोशीमठ-औली को ईयर राउंड टूरिज्म डेस्टिनेशनके रूप मे स्थापित करने के लिए ट्रैकिंग, पर्यटन व ट्रेवल से सम्बंधित विभिन्न एजेंसियों से संवाद करने पर भी चर्चा हुई। इसी बैठक मे बीकेटीसी एवं चारधाम के लिए नियुक्त सलाहकारराज्य मंत्री स्तर माधव प्रसाद सेमवाल का होटल एसोसिएशन जोशीमठ की ओर से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। होटल एसोसिएशन जोशीमठ के अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता मे आयोजित हुई इस वर्चुवल बैठक मे होटल एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लालमणि सेमवाल, विजय नागर, सुभाष डिमरी, राकेश रंजन विलिंगवाल, दीपक सेमवाल, विकेश डिमरी,अरविन्द ज्याला, हिमांशु सती, दीक्षा सती, जेपी राणा, चित्रा घिल्डियाल, अनुज शाह, अनिल सकलानी व सूरज कपरुवाण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण