सोशल मीडिया एक्स पर धामी सरकार के चार साल बेमिसाल कर रहा ट्रेंड
देहरादून, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सोमवार को अपने चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी सरकार की उपलब्धियां ट्रेंड हाे रहा हैं।
चार साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धामी सरकार के चार साल बेमिसाल ट्रेंड कर रहा और यह हैशटैग लंबे समय तक नंबर 1 पर बना रहा। देशभर से लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से रेखांकित किया।
सोशल मीडिया एक्स पर प्रशांत कुमार ने लिखा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से युवाओं को ऊर्जा उद्यमी बनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर प्रदेश में सृजित हो रहे। वहीं मुकुल ने लिखा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए धामी सरकार ने योजनाओं को जमीन पर उतारा है। कृषि, बागवानी और जैविक खेती को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया गया।
वर्षा सिंह ने लिखा कि धामी सरकार के 4 वर्षों में सुशासन और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता रही। पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निर्णयों से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। इसी प्रकार कई लोगों ने 4 साल पूरे होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री श्री धामी की प्रशंसा की।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल