भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा : रावत

 


उत्तरकाशी, 30 नवंबर (हि.स.)। पुलिस संदिग्धों की चैकिंग के साथ-साथ बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। रविवार को उत्तरकाशी पुलिस ने जिला मुख्यालय तथा बड़कोट क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर बड़ी संख्या में बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन किये गये। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 370 व्यक्तियों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये। किरायेदार का सत्यापन न करवाने पर 12 मकान मालिक जबकि अपना सत्यापन न करवाने वाले 70 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई कर 1.40 लाख का शुल्क वसूला गया।

प्रभारी कोतवाली उत्तरकाशी के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी व मनेरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उत्तरकाशी मुख्यालय में टीम गठित कर अलग - अलग स्थानों सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों किरायेदार, मजदूर, घरेलू नौकर, रेड़ी-ठेली, फड़-फेरी लगाने वाले 250 लोगों के पुलिस सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये जबकि किरायेदार सत्यापन न करवाने पर 12 मकान मालिक तथा 30 लोगों के सत्यापन न करवाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर 1,27,750 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं बड़कोट क्षेत्र में थानाध्यक्ष बडकोट के नेतृत्व में बडकोट व पुरोला पुलिस की टीम ने बड़कोट मे सत्यापन अभियान के दौरान बाहरी प्रान्तों के 150 लोगों सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गए हैं जबकि अपना सत्यापन न करवाने पर 50 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान कर 12,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया इधर एसपी उत्तरकाशी ने बताया गया कि अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बाहरी प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों का शत- प्रतिशत पुलिस सत्यापन बेहद जरुरी हैं, उत्तरकाशी पुलिस लगातार सत्यापन अभियान चलाकर अधिक से अधिक बाहरी लोगों के सत्यापन कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल