शाहनवाज बने अंजुमन इस्लामिया की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष
नैनीताल, 22 नवंबर (हि.स.)। अंजुमन इस्लामिया नैनीताल के चुनाव में विजयी 23 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रजा क्लब में आयोजित किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त अब्दुल हमीद ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सदस्यों को आमंत्रित किया।
अध्यक्ष पद के चयन के लिए शानू अहमद ने शाहनवाज खान के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया और सर्वसम्मति से शाहनवाज खान को नई कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुन लिया। तय किया गया कि कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों का चयन समिति की अगली बैठक में किया जाएगा।
शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित सदस्यों में समीर अली, अब्दुल वाहिद, अब्दुल हसीन, आसिफ बक्श, फैसल खान, फिरोज खान, मोहम्मद फईम, शाहनवाज खान, सलमान हुसैन, मोहम्मद इब्राहिम, कलीम उल्लाह, शानू अहमद, मोहम्मद उवेश, सुहैब अहमद सिद्दीकी, दानिश लईक सिद्दीकी, महमूद अली, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद असीम, रशीद आरिफ सिद्दीकी, मोहम्मद कय्यूम, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद फारूक और एतात हुसैन शामिल रहे।
समारोह में चुनाव समिति की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त अब्दुल हमीद, सहायक चुनाव अधिकारी नाजिम बक्श, चुनाव अधिकारी मोहम्मद नसीम, मोहम्मद फैसल, काशिफ जफरी, कनक प्रभात कंचन, हमजा, अर्हम, आरिफ हुसैन, मोहम्मद शाहिद, अरशद अली और आजमीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी