विश्व शांति के लिए नंदा देवी महोत्सव में हुआ हवन
नैनीताल, 20 सितंबर (हि.स.)। माता नयना की नगर में चल रही श्री नंदा देवी महोत्सव के अंतर्गत रविवार को आयोजन स्थल नयना देवी मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया, और इसके पश्चात मंदिर के हवन कुंड में घी, हवन सामग्री, फल, शहद और लकड़ी सहित प्राकृतिक उत्पादों की आहुति देकर मां से विश्व शांति की कामना के साथ आराधना की गई।
पंडित भगवती प्रसाद जोशी और पंडित घनश्याम जोशी ने हवन-पूजन संपन्न कराया। यजमान के रूप में राकेश वर्मा, रश्मि वर्मा, नारायण लाल वर्मा, हर्ष वर्धन, कनिष्क भंडारी, रेनू भंडारी और पुष्प भंडारी शामिल रहे। हवन का उद्देश्य वातावरण की शुद्धता, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति की कामना करना भी रहा।
मंदिर में आयोजन की व्यवस्थाओं में मां नयना देवी मंदिर का प्रबंधन करने वाली संस्था अमर उदय ट्रस्ट का सहयोग रहा। जबकि अन्य व्यवस्थाओ में सभा के मुकेश जोशी, कमलेश ढौंढियाल, भीम सिंह कार्की, धर्मेंद्र शर्मा, केदार राठौर, केएस कार्की, वीरू मेहरा, शिखर गुंबर और शंभू सिंह सहित अन्य लोग जुटे रहे। मंदिर में माता नंदा-सुनंदा की मूर्तियों के दर्शनों का सिलसिला भी जारी रहा। जबकि आज रविवार होने के कारण महोत्सव के तहत डीएसए मैदान में लगे मेले में पूरे दिन भारी भीड़ रहे।
श्रीराम सेवक सभा के प्रांगण में जमा सांस्कृतिक रंग
महोत्सव के अंतर्गत 20 सितंबर को मल्लीताल रामलीला मंच और तल्लीताल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बिरला विद्या मंदिर नैनीताल के छात्रों द्वारा ‘नंदा राजजात यात्रा’ नाटिका प्रस्तुत की गयी। साथ ही नई दिशाएं समिति के दलनायक किशन लाल के नेतृत्व में ‘ओ नंदा सुनंदा तु दैण है जाये’, अजय कुमार का गीत ‘लाल मेरी रखियो झूले लालण’, ‘रंगीली भाना’ कुमाऊंनी नृत्य, भुवन कुमार का कुमाऊंनी गीत और ‘ओटुवा बैलड़ा’ की गढ़वाली प्रस्तुति दिलचस्प रही। दल में किशन लाल, गौरव कुमार, अजय कुमार, कैलाश कुमार, आशीष आर्या, पंकज कोरंगा, नितिन शर्मा, सचिन कुमार, गुंजन बिष्ट, सोमया, सिमरन, शगुन, कनक और नीलम तिवारी शामिल रहे।
आगे मां सरस्वती लोक सांस्कृतिक कला समिति हरतोला की ओर से पूरन चंद्र पपनै, शीला, पूनम, संतोष, पंकज और पवन ने ‘दैणा होया खोली का गणेशा’, ‘टप टीपो तिमोली का पाता’ झोड़ा और ‘लै दे लै दे हीरा’ छपेली प्रस्तुत की। जबकि कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति खुर्पाताल के दलनायक विनोद कुमार के नेतृत्व में ललिता कनवाल और पवन कुमार और ज्योति ने कुमाऊंनी गीत व नृत्य भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में डॉ. मोहित सनवाल, बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, मुख्य अतिथि आशा शर्मा, सतीश पांडे, संजय गुप्ता, डीके शर्मा, मिथिलेश पांडे, अमर साह, सुरेश बिनवाल और देवेंद्र लाल साह सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी