विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में पर्यटन स्थलों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

 


नैनीताल, 27 सितंबर (हि.स.)। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत पर्यटन विभाग ने नैनीताल जनपद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में स्थानीय होटल व्यवसायियों, होम स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों व गाइडों के साथ संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान चाली की जाली और महादेव मंदिर सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों की सफाई की गई। इस अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। अधिकारियों ने पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने और स्थानीय पर्यटन गतिविधियों में सामूहिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।

अभियान में मुक्तेश्वर होटल एसोसिएशन के सुदर्शन साही, सचिव विक्रम बिष्ट, मुक्तेश्वर होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश उनियाल, स्थानीय होटल व्यवसायी सुभाष, होटल सुकामा के प्रतिनिधि, भ्रमण संचालक, मार्गदर्शक एवं होम स्टे संचालकों ने भाग लिया।

पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, चंदन बिष्ट, प्रताप मनराल, मो. गफ्फार, दयाकिशन, पंकज हर्बोला, मो. नसीम, विनीत और दीपक मर्तोलिया सहित अन्य लोग भी अभियान में शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी