विधायक ने स्वागत द्वार का किया उदघाटन
पौड़ी गढ़वाल, 22 मार्च (हि.स.)। शहर से सटे ग्राम बैंग्वाड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय उमराव सिंह अधिकारी रावत की स्मृति में स्वागत द्वार का निर्माण करवाया गया।
रविवार को विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने विकासखंड पौड़ी के तहत ग्राम बैंग्वाड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व उमराव सिंह अधिकारी रावत की स्मृति में निर्मित स्वागत द्वार का उदघाटन किया। इस दौरान उमराव सिंह के त्याग को याद करते हुए उनके उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
रविवार को बैंग्वाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने ग्राम बैंग्वाड़ी के हर संभव विकास करने का भरोसा दिया। इस दौरान सरकार की योजनाएं भी गिनवाई। कहा कि केंद्र व राज्यसरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर पूर्व विधायक यशपाल बेनाम, ग्राम प्रधान मानवेंद्र रावत, साधना देवी, पूर्व प्रधान एवं कार्यक्रम संयोजक सुनील ममगांई, पूर्व प्रधान मधु खुगशाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक खुगशाल, सभासद प्रदीप असवाल, पंकज सती, सुशील रावत आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह