राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ज्योतिर्मठ का तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का समापन

 


ज्योतिर्मठ, 26 अक्टूबर (हि.स.)।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ज्योतिर्मठ नगर एवं खण्ड के तत्वावधान में 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय प्रारम्भिक शिक्षा वर्ग का सोमवार को विधिवत समापन हुआ, वर्ग का आयोजन जिला प्रचारक अमित जी के मार्गदर्शन में किया गया, मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक प्रमुख शम्भू प्रसाद चमोला ने कहा वर्ग में स्वयंसेवकों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संगठनात्मक क्षमता, सेवा-भाव तथा भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योतिर्मठ के विकेश देवरानी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी शिक्षार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वयंसेवकों को समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर अच्छे कार्य करते रहना चाहिए, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

वर्ग के सफल संचालन में वर्ग कार्यवाह द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल जी के नेतृत्व में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाली टोली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वर्ग संचालन टोली में सर्व व्यवस्था प्रमुख शम्भू प्रसाद चमोला, आपूर्ति सह व्यवस्था प्रमुख प्रकाश पंवार, भोजन प्रमुख विनोद, एवं मनोज, वितरण प्रमुख एवं आवास प्रमुख प्रकाश पंवार जी, सुरक्षा एवं अतिथि प्रमुख हरेंद्र तथा प्रवेश तथा जल, विद्युत एवं ध्वनि प्रमुख नितिन ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। शिक्षक टोली में शारीरिक प्रमुख विपिन, मुख्य शिक्षक भरत सिंह भण्डारी, गण शिक्षक रणजीत सिंह, अवतार सिंह, नगर बौद्धिक प्रमुख बद्री सिंह नेगी, प्रतीक एवं अभिषेक नौटियाल, बौद्धिक प्रमुख एवं कार्यालय प्रमुख संतोष तथा सह बौद्धिक प्रमुख ओमप्रकाश ने शिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

तीन दिवसीय इस वर्ग में कुल पचास शिक्षार्थियों

ग्यारह व्यवस्था कार्यकर्ताओं एवं आठ शिक्षकों ने सहभागिता की, वर्ग के दौरान शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक कार्य एवं समाजसेवा की भावना विकसित करने पर बल दिया गया। समापन अवसर पर सर्व व्यवस्था प्रमुख श्री चमोला जी ने वर्ग के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, व्यवस्था कार्यकर्ताओं एवं शिक्षार्थियों का आभार व्यक्त किया। वर्ग में डाडो वार्ड, सुनील वार्ड, रविग्राम वार्ड, नृसिंह मंदिर वार्ड, सिंहधार वार्ड के लोगों ने अपने घरों से नित्य प्रति अपने घरों से रोटी बनाकर वर्ग में प्रशिक्षण करने वाले स्वयंसेवकों के लिए भेजी और सामाजिक समरसता की मिसाल कायम की।

विपेंद्रा इलेक्ट्रॉनिक, देवरानी ब्रदर्स, अमित सती, बृजेश चौधरी, प्रदीप फर्स्वाण, जयपाल बिष्ट ने वर्ग में विशेष सहयोग सहयोग प्रदान किया, सभी सहयोगी बन्धुओं का नगर कार्यकारिणी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से वर्ग में प्राप्त प्रशिक्षण एवं संस्कारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्र के हित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। समापन सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता एवं संगठन के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण