लखवाड़ बांध परियोजना से हटाए गए श्रमिकों ने की बहाली की मांग
नई टिहरी, 25 नवंबर (हि.स.)। लखवाड़ बांध परियोजना से हटाए गए श्रमिकों की बहाली करने, मानदेय भुगतान और श्रमिकों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। उक्त मांगों को लेकर बुधवार को लगातार 12 वें दिन भी श्रम समिति से जुडे़ लोग धरने पर डटे रहे। धरना स्थल पर हुई बैठक में श्रमिकों ने बांध परियोजना कार्यदायी संस्था, शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन के स्तर पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। आंदोलन तोड़ने का अनावश्यक प्रयास किय जा रहा है। श्रम समिति के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि शासन प्रशासन के कोई भी अधिकारी समस्या समाधान करने और वार्ता करने 12 दिनों से धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। धरने पर सुरेश रावत, सतीश, बबलू, प्रदीप पुंडीर, विक्रम सिंह, रोहित चौहान, अशोक तोमर, राजेश आदि बैठे रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी