राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में छात्र अनुशासन समिति का गठन
नैनीताल, 25 मई (हि.स.)। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ नैनीताल में सोमवार को छात्र अनुशासन समिति एवं विभिन्न हाउसों का गठन किया गया। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विभिन्न पदों के लिए छात्रों के मध्य चुनाव संपन्न कराया गया।
चुनाव में कक्षा 12 के छात्र सूरज को हेड बॉय, दीपिका मेलकानी को हेड गर्ल, रिया चौहान को सांस्कृतिक सचिव तथा दिव्यांशु को खेल सचिव चुना गया। वहीं कक्षा 11 के प्रियांशु वाइस हेड बॉय, कोमल राज वाइस हेड गर्ल, कनिष्का उप सांस्कृतिक सचिव तथा गौरव शाही उप खेल सचिव निर्वाचित हुए। विद्यालय प्रशासन के अनुसार चयनित छात्र-छात्राओं का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। इस दौरान वे विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने व विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तारा बोरा ने सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई तथा उन्हें कर्तव्यनिष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक डी.एस. मेहरा, श्रीमती विमलेश गोस्वामी, कुंदन सिंह, जितेंद्र भट्ट, ममता बिष्ट, नीता चम्याल, गीता, चंपा, राधा, रीतू, तारा बिष्ट, बिनीता, प्रियंका, कोमल राठौर, विनीत, यशवर्धन, हिमानी, मानसी, मोहम्मद साहिब, आश सहित शिक्षक एवं अभिभावक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी