रांसी स्टेडियम में पांच साै खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
पौड़ी गढ़वाल, 22 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत रांसी स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में करीब 500 बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, जूडो और ताइक्वांडो सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के चार आयुवर्गों से कुल 200 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। प्रत्येक आयुवर्ग से 25 बालक और 25 बालिकाएं चयनित होंगी। चयनित खिलाड़ियों को खेल सामग्री खरीदने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही मार्च 2027 तक प्रतिमाह 2 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह