योगासन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन
नई टिहरी, 27 सितंबर (हि.स.)। जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास और इससे हमारे शारीरिक और मानसिक विकास को लेकर जानकारी दी। योग कौशल के अंडर-14 पारंपरिक बालिका वर्ग में पीएम श्री जीआईसी मैंडखाल की अंकिता जबकि बालक वर्ग में पीएम श्री जीआईसी दुआधार के देवेश प्रथम रहे।
रविवार को पीएम श्री जीआईसी पौखाल में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न हुई अंडर-14 बालिका वर्ग में जीआईसी मैंडखाल की अनीशा, जीआईसी पौखाल की ईशा, बालक वर्ग में जीआईसी पौड़ीखाल के पीयूष और जीआईसी जाखणीधार के अमन कम्रश द्वितीय और तृतीय रहे।
अंडर-14 कलात्मक एकल बालिका वर्ग में यूपीएस गेंवली की अंशिका, सिमलीधार की किरन, कलात्मक युगल बालिका वर्ग में मीनाक्षी व अंशिका, संध्या व अनीशा, ईशानी व अनीशा, लयबद्ध युगल में मीनाक्षी व अंशिका, सुशदा व अंकिता, तनीशा व साधना क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 पारंपरिक बालक वर्ग में आयुष, अंकित, अंशुल, बालिका वर्ग में खुशी, प्राची, और अंशिका, कलात्मक एकल बालक वर्ग में अनंत सेमवाल, हिमांशु, शिवम जबकि बालिका वर्ग में अनुष्का, प्राची, वर्षा, बालक कलात्मक एवं लयबद्ध युगल में अनंत सेमवाल व आयुष अव्वल रहे। अंडर-19 पारंपरिक बालक वर्ग में सौरभ, आदित्य, बालिका वर्ग में शिवांजली, शालिनी, कलात्मक एकल बालक वर्ग में आदित्य, बालिका वर्ग में शिवांजली, एंजिल्स, अस्मिता, कलात्मक युगल बालिका वर्ग में एंजिल्स व शिवांजली ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह राणा ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी