विश्व दिव्यांगजन दिवस वितरण किया स्मृति चिन्ह और मेडल

 


उत्तरकाशी, 3 दिसंबर (हि.स.)। विश्व दिव्यांगजन दिवस पर जनपदस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बुधवार को परमार्थ दृष्टि दिव्यांग विद्यालय तुनाल्का में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल और मुख्य विकास अधिकारी जय भारत ने किया। इस दौरन वि्विधायक दुर्गेश्वर लाल राज्यस्तर पर सम्मानित हुए जनपद के दिव्यांजनों दिनेश चंद्र नौटियाल शिक्षक कुमारडा चिन्यालीसौड़, नरेंद्र राणा एसीफ़ तकनीशियन भारतीय रेलवे, ढकाडा पुरोला, जशवीर सिंह कनिष्ठ लिपिक भारतीय रेलवे, मतला नौगांव को सरकार की और से शुभकामनाएं एवं स्मृति चिन्हित दिव्यांगजनों को मेडल, प्रमाण पत्र, प्रशस्तिपत्र एवं 8000 रुपए की सम्मान धनराशि के चेक वितरित किया।

दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह ने उपस्थित सभी दिव्यांगजनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं अपितु यदि कुछ अवशेष रहा है तो वही हमारी ताकत है की सोच को लेकर हमें बढ़ना चाहिए ।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न उत्कृष्ट खिलाड़ियों और अन्य क्षेत्रों में प्रसिद्ध व्यक्तियों का उदाहरण देकर दिव्यांगजनों को आगे बढ़ने और शिक्षा, स्वास्थ्य,एवं खेल के क्षेत्र में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । कहा कि दिव्यांग जनों को अपने हौसले हमेशा बुलंद रखने चाहिए ताकि अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सके ।

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिव्यांगजन अरविंद लाल,सुरेंद्र सिंह,जब्बार सिंह ,अतर सिंह, रामप्यारी देवी को कान की मशीन, बच्चन लाल को व्हील चेयर , शूरवीर सिंह को बैसाखी ,बैसाखी लाल को छड़ी, को जीवन सहायक उपकरण आवंटित किए गए ।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ,खंड विकास अधिकारी कैलाश रमोला, जिला पंचायत सदस्य तुनाल्का विजय बधानी, सामाजिक कार्यकर्ता अमिता परमार, राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र रावत ,प्रबंधक जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र श्रीमती विजयलक्ष्मी जोशी, वीरेंद्र दत्त जोश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, सुनील रावत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी भटवाडी भूपेंद्र महर, यतेंद्र आदि मौजूद रहे है ।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल