मोबाइल चोर गिरफ्तार, नौ मोबाइल बरामद

 


उधमसिंहनगर, 26 सितंबर (हि.स.)। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार करके उसके पास से दस चोरी के मोबाइल बरामद किए है।

24 सितम्बर को राजा कालोनी निवासी महेंद्र पाल सिंह ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में मोबाइल चोरी का मुक़दमा कायम कराया था। रिपोर्ट के मुताबिक वादी घर के शौचालय गया था जब वो वापिस आया तो उसे कमरे में रखा मोबाइल फोन गायब मिला था।पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी इस बीच मुखबिर ने आरोपित के सिडकुल क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी दी जिसके पास पुलिस ने छापा मारकर मौके पर मौजूद आरोपी को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सूरज बताया। सूरज रामपुर के थाना कैमरी के ग्राम मुबारकपुर का रहने वाला है। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास मौजूद ठेले से विभिन्न कंपनियों के 09 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजय आहूजा