मंत्री खजान दास ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील
देहरादून, 05 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार काे राज्य के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने देहरादून के गुरुनानक दून वैली स्कूल, राम प्यारी खुडबुडा, आनन्द चौक, तिलक रोड सहित विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर लोगों से पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ प्रदूषणमुक्त रखने की अपील की।
इस अवसर पर दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मानव जाति को जीवित रहने के लिये सबसे महत्वपूर्ण आवश्कताओं में शुद्ध हवा, साफ पानी और भोजन है और ये सब हमें पर्यावरण से ही मिलते हैं।
पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त कर बिजली, पानी की भी बचत करनी चाहिये। यदि आज हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे तो प्रकृति कल हमारे भविष्य की रक्षा करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनिल गोयल, पूर्व दायित्वधारी रविन्द्र कटारिया, पार्षद विमला गौड़, अनिता गर्ग, मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूनम शर्मा, भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह छाबड़ा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल