भूमिगत विद्युत लाइन होने से बढीं परेशानियां
हरिद्वार, 07 अप्रैल (हि.स.)। यात्रा सीजन की शुरुआत में ही कई कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति न होने से व्यापारी परेशान है। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में भूमिगत विद्युत लाइन की कमियों के कारण विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों ने विरोध जताया।
सुनील सेठी ने कहा कि रोजाना उत्तरी हरिद्वार के कई इलाके जिसमें भूपतवाला, सत्यम विहार, गंगा विहार,, खड़खड़ी सहित भारतमाता पुरम से हरकी पोड़ी तक का क्षेत्र विद्युत विभाग की लापरवाही, जिसकी जिम्मेदारी मुख्य रूप से भूमिगत विद्युत लाइन है, के कारण कई कई घंटों बिजली संकट झेल रहे है ।
सीवर कार्यों से रोजाना क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को ठीक करने कोई मौके पर नहीं आता। कल 10 घंटे उतरी हरिद्वार के कई क्षेत्रों की बिजली बंद रही। भूमिगत विद्युत ठेकदारों की लेट लतीफी, रात्रि में कार्य न करने से विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रहती है।
सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल रावत, ओटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, एवं हरिमोहन भारद्वाज ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से रोजाना नुकसान हो रहा है। जनरेटर चला कर डीजल का खर्चा बढ़ रहा है। एक तरफ सिलेंडर की वजह से तो दूसरी तरफ विद्युत कटौती से नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन करने वालो में मनोज कुमार,लाल जी यादव,राजू जोशी,रितेश वशिष्ठ, रितेश शर्मा, देव माहेश्वरी, राकेश सिंह, सन्नी अरोड़ा,आशीष अग्रवाल,एस एन तिवारी, राजेश पांडे, नंदकिशोर पांडे, नंदनसिंह,कृष्णा कुमार, लक्की अनेजा,पावन पांडे,विवेक शर्मा, आनंद यादव, नरेंद्र शर्मा, राम सिंह, देवेंद्र अरोड़ा, राहुल सिंह शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला