भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र के जन्मदिवस पर जिला चिकित्सालय में रोगियों को बांटे फल
नैनीताल, 04 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को नैनीताल स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोगियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने अस्पताल में भर्ती रोगियों की कुशलक्षेम भी जानी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर सेवा एवं जनकल्याण का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और जनहित की भावना के साथ कार्य करती है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुःख में सहभागी बनना संगठन की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है।
फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, दर्जा राज्य मंत्री अमिता साह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार, आईटी संयोजक कमल जोशी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमल जोशी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हरीश बुढ़लाकोटी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष करन साह, सभासद लता दफौती, अरविन पड़ियार, पंकज बरगली, नामित सभासद शांति मेहरा, मीनू बुढ़लाकोटी, दया बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी